हैदराबाद( एजन्सी), अग्रवाल समाज तेलंगाना की असाधारण आम सभा होटल रॉयल्टन में आयोजित की गई. एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा समाज के मीडिया व प्रेस के चैयरमेन मुकुंद लाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध गुप्ता ने की, मंच पर अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता के अतिरिक्त कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार गोयल एवं सह मंत्री श्रीमती सीमा जैन उपस्थित रहे, सभा में अध्यक्ष ने उपस्थित अग्रबन्धु का स्वागत करते हुए अपने इस छोटे से कार्यकाल में समाज में जितनी भी घटनाएं व बातें हुई है उसका ब्यौरा सभा में रखा, सभा के एजेंडा के साथ-साथ सभा में 20 युवा शाखाएं के लिए जो इंक्वारी कमिटी बनाई गई थी उसके चैयरमेन श्री आर एन गुप्ता द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा रिपोर्ट को अध्यक्ष द्वारा पटल पर रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया, आर्बिट्रेशन एवं डिसीप्लिनरी कमिटी की रिपोर्ट अध्यक्ष जी ने प्रस्तुत की जिसके चैयरमेन श्री सुरेश सिंघल थे उनकी रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष श्री रुपेश कुमार अग्रवाल, मंत्री श्री विकास केसान एवं कोषाध्यक्ष श्री अचल गुप्ता को अपने पद से पद मुक्त किया गया उनके स्थान पर श्री हरि गोविंद प्रसाद अग्रवाल को उपाध्यक्ष, पूर्व से सहमंत्री श्रीमती सीमा जैन को मंत्री, उनके स्थान पर से सहमंत्री के रूप में श्री प्रतीक नर्सरिया एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सी राजगोपाल अग्रवाल को नियुक्त किया गया, इस मीटिंग के तुरंत पक्षात चारों भी नव नियुक्त पदाधिकारी अपना कार्यभार संभालेंगे, अध्यक्ष के रूप में श्री अनिरुद्ध गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री नरेंद्र कुमार गोयल अपना कार्यभार बराबर संभालते रहेंगे अंत में इन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सभा में हर्षवर्धन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई अंत में नवनिर्वाचित मानद मंत्री श्रीमती सीमा जैन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया तथा भोजन के लिए सभी अग्र बांधों को आमंत्रित किया गया।



