हैदराबाद ( एजन्सी), एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के हीरो तिलक वर्मा ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से शिष्टाचार भेंट की। रेड्डी ने वर्मा का अभिनंदन किया और फाइनल में उनके प्रदर्शन की सराहना की। वर्मा ने मुख्यमंत्री को एक क्रिकेट बैट भी भेंट किया। रेड्डी ने क्रिकेटर द्वारा भेंट किए गए बैट को पकड़े हुए ऐसे पोज दिए जैसे वे क्रिकेट पिच पर गेंद का सामना कर रहे हों। इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री वक्ति श्रीहरि और कई खेल अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले, पत्रकारों से बात करते हुए, वर्मा ने कहा कि एशिया कप जीतना आक्रामक प्रतिद्वंद्वी को “सर्वश्रेष्ठ जवाब” है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खिताबी मुकाबले में अपने मैच विजयी अर्धशतक के दौरान शुरुआती दबाव और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जुबानी हमलों पर काबू पाया। वर्मा ने रविवार को दुबई में नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पाँच विकेट से जीत दिलाई



