अमरावती (एजेंसी),हिंदुस्तान समाचार पत्र के प्रबंध संपादक विलास अरुण मराठे 23 वीं बार भारतीय समाचार पत्र सोसायटी (आईएनएस) की कार्यकारिणी के लिए निर्विरोध चुने गए। यह समाचार पत्र मालिकों की सर्वोच्च संस्था है और मराठे का चुनाव हाल ही में हुई वार्षिक आम बैठक में हुआ।आईएनएस की वार्षिक आम बैठक हाल ही में ऑनलाइन आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों, अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। बैठक में मराठे को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।मराठे इससे पहले राज्य सरकार की समाचार पत्र एवं मीडिया से संबंधित विभागीय मान्यता समिति के अध्यक्ष और राज्य समिति के सदस्य के पद पर कार्यरत रहे हैं। वे वर्तमान में विदर्भ साहित्य संघ की अमरावती शाखा के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वे विदर्भ की कुलस्वामिनी श्री अंबादेवी संस्थान के कोषाध्यक्ष, सातुर्ण औद्योगिक संपदा सहकारी समिति के निदेशक और जोग चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं। वे भारत सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्रालय के डीएवीपी के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके चयन का पश्चिम विदर्भ के पत्रकार समुदाय द्वारा स्वागत किया जा रहा है



