आदिलाबाद (एजेंसी),ढेढीया परिवार के 170 सदस्यों ने श्री राणी सती मंदिर में बड़े उत्साह के साथ दिपावली मिलन समारोह में भाग लिया।परिवार के सभी सदस्य, जो यहाँ जन्मे, पले-बढ़े और रोज़गार व उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग जगहों पर बस गए, लेकिन दिवाली मिलन पर सभी एक मंच पर एकत्र होना आज दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती हैं। जहां बदलते समय में पारिवारिक बंधन और आत्मीय रिश्ते दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में पिछले एक दशक से आदिलाबाद के रानी श्र सतीजी मंदिर में दिवाली उत्सव मनाने और खुशियाँ साझा करने की परंपरा रही है। शहर के प्रमुख व्यवसायी भगवती प्रसाद मेघराज का परिवार के नब्बे वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, लेकिन तीन पीढ़ियों के सभी बच्चे एक ही स्थान पर एकत्रित होकर उत्सवी माहौल का आयोजन कर रहे है। यह आयोजन गुरुवार को श्रीरानी सतीजी मंदिर में दिवाली मिलन के उपलक्ष प्र किया गया।याद रहे , दिवाली मिलन में 170 परिवार के सदस्य एक मंच पर एकत्रित होना बड़े गर्व की बात है।इस समारोह में आदिलाबाद, महाराष्ट्र, बैंगलोर और हैदराबाद से परिवार के सदस्य एकत्रित हुए।। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों के साथ पारंपरिक तरीके से नृत्य और गायन किया और एक मंच पर सामूहिक फ़ोटो खिंचवाई, जिससे परिवार के सभी बुजुर्ग अपने प्रेम से अभिभूत हो गए। इस अवसर पर पाँच दशक पहले निर्मित श्री रानी सतीजी मंदिर में दिवाली उत्सव के अवसर पर देवी की विशेष पूजा की गई और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। एक ही परिवार के 170 सदस्यों को एक मंच पर एक साथ देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत छात्रों ने कहा कि उन्हें खुशी है कि साल में एक बार परिवार के सभी सदस्य आदिलाबाद में एक साथ दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इस आयोजन में प्रमुख व्यवसायी कैलाश बाबूलाल, गणेश बाबूलाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोपीचंद, जगदीश अग्रवाल और अन्य लोगों ने भाग लिया।



