नई दिल्ली ( एजन्सी), भारतीय भाषा समाचार पत्र संघ (इलना) की 81वीं वार्षिक आम बैठक देश भर के समाचार पत्र मालिकों और संपादकों की उपस्थिति में दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित की गई। यह बैठक इलना के पूर्व अध्यक्ष तथा सोशल मीडिया असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील डांग की अध्यक्षता में हुई। इलना भारत में क्षेत्रीय और स्थानीय समाचार पत्रों को मजबूत करने के उद्देश्य से 1940 में महाराष्ट्र में स्थापित संगठन है। इलनाके आम वार्षिक बैठक में आय-व्यय रिपोर्ट और एजेंडे पर सभी मुद्यो को सर्वसम्मति से देश भर के अनेको राज्यों के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया।
बैठक के अंतमे 7 कार्यकारी सदस्यों की निवृत्ति के कारण नियमों के अनुसार चुनाव की घोषणा की गई और तहत प्रक्रिया अपनाने के बाद प्रकाश पोहरे, रवी बिष्णोई, अंकित बिष्णोई, देवेन्द्रसिंग तोमर, ललित भारद्वाज, अर्जुन चोपडा, संजय गुप्ता सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी सुनील डांग निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।कार्यकारणीकी बैठक में दैनिक देशोन्नती के प्रधान संपादक प्रकाश पोहरे को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया और उन्हें अपने सहयोगियों को चुनने की स्वतंत्रता दी गई। पोहरे ने अर्जुन चोपड़ा, पंजाब केसरी, तथा डॉ संजय गुप्ता दिल्ली, यह दो उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम गावंडे, महाराष्ट्र, अंकित बिश्नोई, मेरठ, (उप्र) सुधीर पांडा, भुवनेश्वर (उड़ीसा) यह तीन महासचिव, बाळकृष्ण आंबेकर, महाराष्ट्र को खजांची घोषित किया।
इलना कार्यकारी सदस्य के रूप में, देवेन्द्रसिंग तोमर, दिल्ली, रणदीप घनगस, पानिपत, डी.डी. मित्तल, देहरादून, बसवराज गोविंदगोपाल, बागलकोट, शिव अग्रवाल, नागपूर, गिरीश चंद्र शर्मा, फरीदाबाद, नागप्पा करंनेवार, धारवाड, अभिषेक वर्मा, भोपाल, सरोजिनी अराजे, कर्नाटक, यशपाल सिंह, मेरठ, चेतन भैरम, भंडारा, संदीप गुप्ता, दिल्ली रवि बिश्नोई, मेरठ, ललित भारद्वाज, मेरठ यह काम करेंगे। प्रकाश पोहरे ने अपने अधिकार में आठ कार्यकारी सदस्यों को घोषित किया जिनमे राममोहन रघुवंशी, भोपाल(मप्र), कृष्णा शेवडीकर, नांदेड(महा) प्रकाश कुलथे, शिरडी, (महा) अशोक कौशिक दिल्ली, अशोक नवरत्न, लखनव, शरद वानखेड़े, अकोला (महा), सुरेश बाबू (केरळ), सुरेंद्रकुमार शर्मा, दिल्ली शामिल है I “संगठन ही शक्ति है” की घोषणा प्रकाश पोहरेने की और ILNA की सदस्यता का डायरा बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश से डॉ. ललित भारद्वाज, केरल से पीजी सुरेश बाबू, दिल्ली से विशाल रावत, एनसिआर से अशोक कौशिक, अशोक नवरतन, लखनऊ ये 5 प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर उनसे सदस्यों की संख्या बढ़ाने का वादा लीया गया। बैठक के बाद पोहरे ने प्रत्येक आगामी कार्यकारी बैठको के लिए पूर्व इलना अध्यक्ष सन्मानीय सुनील डांग और भूषण जैन (पंजाब केसरी) को वरिष्ठ सलाहकार के रूप में घोषित किया। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। अपने मुख्य भाषण में, उन्होंने संगठन को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश पोहरे के ईमानदार और पारदर्शी काम और किसानों के प्रति उनके समर्पण की खुलकर प्रशंसा की।सन्मार्ग मीडिया ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक विवेक गुप्ता आईएनएस के अध्यक्ष निर्वाचित हाेने पर इलना के सदस्यो द्वारा उन्हे बधाई दि गई. इलना के अध्यक्ष पोहरे ने गुप्ता का स्वागत कर सत्कार किया. विवेक गुप्ता ने उनके भाषणमे पोहरे को इलनाके अध्यक्ष बनणेपर बधाई देते हुये भविष्य मे प्रकाशको काे आनेवाली दिक्कतो पर इलना और आईएनएस आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे यह आश्वाषित किया। कई मंत्रियों और केंद्र तथा महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ नेताओंने पोहरे को बधाई दी। इलना के सदस्यों ने भोजन और आवास के अच्छे प्रावधान पर संतोष व्यक्त किया। कार्यकारी समिति की अगली बैठक जनवरी 2026 मे भुवनेश्वरको लेना तय किया गया। बैठक में देश के विभिन्न राज्योसे बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए थे। भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




