हैदराबाद ( एजन्सी),शिक्षा विभाग में प्राथमिक स्तर से आंध्र प्रदेश में हिंदी भाषा को एक पाठ्यांश के रूप में पढ़ाई करने के लिए तथा हिंदी भाषाभिवृद्धि के लिए सहयोग देने के लिए हेचआर.डी.,ऐ.टी., एलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन्स,आर.टी.जी. मंत्री नारा लोकेश एवं बी.सी. वेल्फेर मंत्री एस. सविता से हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधान मंत्री तथा हिंदी सेवासदन के संस्थापक सचिव एस. गैबुवली तथा प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन साैपा। आंध्र प्रदेश राज्य के विभिन्न पाठशालाओं में प्राथमिक स्तर से हिंदी भाषा को एक पाठ्यांश के रूप में अनिवार्य रूप से छात्रों को पढ़ाई करने के लिए, हिंदी भाषा सिखने से देश के किसी भी कोने में रोजगार पा सकते हैं, विश्व में अत्यधिक बात करने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे स्थान पर है, विदेशों में भी पाठशालाओं में हिंदी भाषा को एक पाठ्यांश की तरह विकल्प के रूप में चुनने का अवसर वहाँ की सरकारें दे रही हैं। इसलिए देश की अधिकार भाषा हिंदी भाषाभिवृद्धि के लिए राज्य सरकार सहयोग करने के लिए हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधानमंत्री हिंदी सेवासदन के संस्थापक सचिव एस. गैबुवली आंध्र प्रदेश राज्य के हेच.आर.डी., ऐ.टी., एलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, आर.टी.जी. मंत्री नारा लोकेश से निवेदन किया। इस संदर्भ में मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बातचीत कर निर्णय लेंगे । हिंदी भाषाभिवृद्धि के लिए बी.सी. वेल्फेर, इ.डेब्ल्यु.एस. वेल्फेर, खादी एवं कपड़ा मंत्री एस. सविता से एस. गैबुवली ने निवेदन किया। इस संदर्भ में मंत्री एस. सविता ने कहा कि हिंदी भाषा संबंधी अपनी ओर से जो भी कार्य होगा करेंगी तथा हिंदी भाषाभिवृद्धि के लिए राज्य सरकार तक बात पहुँचाएँगी। मंत्रियों से भेंट करने वालों में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के सदस्यों में शिवा, रवि प्रसाद रेड्डी, इंतियाज का समावेश है।




