सेंट लुईस, मिसौरी (यूएसए)( प्रतिनिधि),भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रतीक पर्व करवा चौथ का आयोजन सेंट लुईस में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन कविता चंसौरिया के निवास बैक्सटर पर सरलाअग्रवाल के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।महिलाओं ने दिनभर निराहार रहकर पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।सायंकाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चौथ माता की पूजा की गई, कथा पाठ हुआ तथा महिलाओं ने आपस में करवे बदले और बायना निकाला। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य अर्पित किया गया और उसके पश्चात सभी महिलाओं ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं में सरला अग्रवाल, कविता चंसौरिया, ननीता अग्रवाल, लीनाग्रोवर, मीनाक्षी कंबोज, भावना जैन, प्रीति चौहान, निहारिका वर्मा सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया और इस पारंपरिक त्योहार को उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। करवा चौथ का यह सुंदर आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है बल्कि प्रवासी भारतीय समुदाय में संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था को भी प्रदर्शित करता है।



